Friday 9 November 2018

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, बेरोजगारों को 10 हजार रुपए देगे !

घर की रसोई सस्ती करने, किसानों का कर्जा माफ करने का वादे के साथ कई और विषयो पर आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया हालाँकि इसे वचन पत्र नाम दिया गया जो 5 साल में पूरे करने या जनता के सामने आपने इरादे जाहिर करने के उद्देश्य से जारी किया गया मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि बेघर लोगों को 2.50 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र को वचन पत्र नाम दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि हम सिर्फ वादे नहीं करेंगे बल्कि उन्हें पूरा करेंगे। आगामी अगर सरकार कांग्रेस की बनती है तो 


🔹 *घोषणा पत्र की अहम बातें..*


भ्रष्टाचार, माफिया राज खत्म करेंगे। इसके लिए जन आयोग का गठन करेंगे, इसमें पत्रकार, वकील और सम्मानित नागरिकों को सदस्य बनाया जाएगा।  बेरोजगारों को 10 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।  किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।  घर की रसोई सस्ती करेंगे।  राज्य में बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए दिए जाएंगे।  वकीलों और पत्रकारों के लिए सुरक्षा अधिनियम लाया जाएगा। 60 साल उम्र से अधिक के पत्रकारों को 10 हजार रुपए मासिक दिया जाएगा। वही बहुत से समाज की समस्या को फोकस किया गया है जिसे लोक लुभावना बनाया गया है इस चुनाव के लिए। मगर सबसे बडी बात ये भी है कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment