Monday 4 June 2018

हरदा - देश के 4000 हजार खिलाड़ियों में से हरदा के यशवंत का हुआ प्रो कब्बडी में हुआ चयन !


हरदा शहर के गांव नीमगाव के यशवंत विशनोई पिता श्री
रामजीवन विशनोई का प्रो कब्बडी मे हुआ चयन। यशवंत जी ने बताया कि देश के 12 विभिन्न शहरो से आए 4000 खिलाड़ीयो ने ट्रायल दिया था जिसमे 18 साल से 22 साल की उम्र वाले खिलाड़ी थे । 4000 खिलाड़ीयो मे से 87 खिलाड़ीयो का चयन हुआ ईसके बाद ईन 87 खिलाड़ीयो मे से 36 खिलाड़ीयो का चयन हुआ जिनमे से एक यशवंत विशनोई है। जिनका कैम्प  1 महीने तक महानगरी मुम्बई मे लगा हुआ था। यशवंत पिछले तीन सालो से साई गांधीनगर मे प्रेक्टिस कर रहा थे । यशवंत को अपने परिवार की तरफ से पूर्ण सहयोग था। बताया कि यशवंत के दादाजी भी कब्बडी के खिलाड़ी थे और पिताजी रामजीवन जी विशनोई भी म्र•प्र से कब्बडी के नेशनल के खिलाड़ी रह चुके है। साई एकेडमी जाने से पहले यशवंत नीमगाव के जम्भेशवर युवा मण्डल मे अपनी कब्बडी की प्रेक्टिस करता था। नीमगाव के लोकेश विशनोई ने रेडिंग करना सिखाया था और साई जाकर श्री जयवीर शर्मा जी से कोचिंग लेकर आज ईस मुकाम को हासिल किया है।




No comments:

Post a Comment