Friday 1 June 2018

मोदी जी की नई स्किम - करोड़पति बनने का सुनहरा मौका आप 50 लाख से 5 करोड़ तक कमा सकते हो !


*( जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखेगी सरकार विदेशी नागरिक भी रिवॉर्ड स्कीम के तहत सूचना दे सकते हैं )*

विदेशों में कालेधन की जानकारी देने पर आयकर विभाग 5 करोड़ तक का इनाम देगा। वहीं, बेनामी लेन-देन और संपत्ति की जानकारी देने पर एक करोड़ तक का रिवॉर्ड मिलेगा। सीबीडीटी ने बेनामी ट्रांजेक्शंस इनफॉर्मेंट्स रिवॉर्ड स्कीम 2018 का ऐलान किया है। इसके तहत देश-विदेश का कोई भी नागरिक बेनामी लेन-देन और संपत्ति के बारे में अधिकारियों के जानकारी दे सकता है। सीबीटीडी के मुताबिक इस योजना का लोगों को इस तरह की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि इस तरह के ट्रांजेक्शन या प्रॉपर्टी और इनसे हुई कमाई की जानकारी सामने आ सके। 

🔹 *बेईमानों की जानकारी देने पर सरकार देगी इनाम 50 लाख से 5 करोड़ तक इनाम ..*

🔹 विदेश में कालेधन की सूचना 5 करोड़ तक मिलेंगे ।

🔹 बेनामी लेन-देन और संपत्ति 1 करोड़ तक

🔹 टैक्स चोरी की पुख्ता खबर 50 लाख मुखबिर को मिलेंगे।

🔹 *जानकारी देने का तरीका ये रहेगा जिसमे आप का नाम गुप्त रहेगा ..*

आयकर विभाग की बेनामी प्रॉहिबिशन यूनिट्स (बीपीयू) के ज्वाइंट या एडिशनल कमिश्नर को निर्धारित फॉर्मेट में संबंधित जानकारी देनी होगी। इसके तहत बेनामी लेन-देन और संपत्ति या ऐसी प्रॉपर्टी से कमाई की जानकारी दी जा सकती है।  

No comments:

Post a Comment