Saturday 4 August 2018

अब सरकारी कर्मचारियों को 240 की जगह 300 दिन का अर्जित अवकाश दिया जाएगा ! होगा लाखो का फायदा !

*( 300 अर्जित अवकाश होने से 60 अवकाश में बढ़ोतरी हुई है जिस से हर वर्ग के ग्रेड वेतनमान के अनुसार 60 हजार से 4 लाख तक का फायदा हो सकता है कर्मचारियों को )*

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की तर्ज पर 300 दिन अर्जित अवकाश दिया जाएगा। अब तक यह 240 दिन का हाेता है। इस तरह से उन्हें 60 दिन का और लाभ मिल सकेगा। यह इस साल 1 जुलाई से प्रभावशील होगा।जून में इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी, अब इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं| अब रिटायरमेंट पर किसी भी शासकीय सेवक को अर्जित अवकाश पर 300 दिन का वेतन भुगतान होगा। इस फैसले से हर शासकीय सेवक से 60 हजार से लेकर 4 लाख रुपए तक का फायदा होगा। इस संबंध में जारी अधिसूचना के तहत मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 1977 में संशोधन कर अर्जित अवकाश की सीमा 300 दिन कर दी गई है। यह 1 जुलाई 2018 से लागू हो चुकी है। यहां बता दें कि अभी तक कोई भी शासकीय सेवक अपने सेवा काल में अधिकतम 240 दिन का अवकाश अर्जित कर सकता था, लेकिन इसमें 60 दिन की बढ़ोत्तरी की गई है। प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को साल में 30 अवकाश मिलते हैं। जिनमें से वह अवकाश अर्जित करता है। 300 से ज्यादा अर्जित अवकाश होने पर छुट्टियां लैप्स होती हैं।

No comments:

Post a Comment