Monday 17 September 2018

हरदा - जिले में 5 साल में बढ़ गए 26,795+ हजार नए युवा वोटर और 3,84,434+ लाख मतदाता !

*( 31 जुलाई से 11 सितम्बर तक के आंकड़े अब तक आये है जिसके मतदाता का अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर को जारी होगा जिसमें इस समय अवधि के सैकड़ा वोटर और सम्मिलित हो सकते है। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन 2018 से संबंधित शिकायतों को आयोग तक पहुंचाने के लिए 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसमें विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2018 से संबंधित शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। )*

जिले में मतदाता सूची के प्रकाशन का समय नजदीक है अब से पहले  एक बार 31 जुलाई को मतदाता सूची का अंतरिम प्रकाशन हुआ था। इसके अनुसार जिले में 3 लाख 79 हजार 500 मतदाता है। इसमें महिला 1 लाख 79 हजार 619 और पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 99 हजार 784 थी। 31 जुलाई से 11 सितम्बर की अवधि में मतदाता सूची में 5029 मतदाता बढ़े। इसमें 3096 महिला व 1933 पुरुष मतदाता शामिल हैं। अब आंकड़ा 3 लाख 84 हजार 434 है। 27 सितंबर तक मतदाता और बढ़ेंगे। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाए। वहीं अंतिम सूची प्रकाशन के बाद ही मतदातओं के काटे गए नाम की जानकारी मिल पाएगी।

🔹 *2013 विधान सभा के मतदाता कुछ ये रहे आंकड़े..*

जानकारी के अनुसार 2013 विधानसभा चुनाव में 3 लाख 57 हजार 639 मतदाताओं की संख्या थी। इसमें 1 लाख 88 हजार 499 पुरुष मतदाता थे और 1 लाख 79 हजार 140 महिला मतदाओं की संख्या थी। पांच साल बाद यानी 2018 के चुनाव में 11 सितंबर तक जिले में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 84 हजार 434 हैं। यानी पांच साल में जिले में 26 हजार 795 मतदाता बढ़ गए है। हालांकि अभी काटे गए नामों का आंकड़ा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर ही पता चलेगा।पर 11 सितम्बर से 27 सितम्बर तक अब जो काट छाट और जुड़े नाम मे कुछ सैकड़ा और सम्मिलित हो सकते है ऐसे अनुमान है।

No comments:

Post a Comment