Monday 2 July 2018

हरदा- मंदसौर कांड का दर्द हरदा में झलका, दुष्कर्म के आरोप को सार्वजनिक सजा की मांग समाज की !


मध्यप्रदेश में ऐसा कोई दिन नही बिता होगा की जिस दिन किसी महिला के साथ कोई घटना न घटी हो पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के चलते दिन प्रतिदिन मध्यप्रदेश के कई शहरो में चोर गुंडों आवारा तत्वों का बोलबाला लगातार बढ़ रहा है। मकड़ाई समाचार से चर्चा में रास्ट्रीय करनी सेना जिला संयोजिका सुष्मिता राजपूत ने कहा कि दिन प्रतिदिन महिलाओं वेटियो के साथ अत्याचार हो रहा है और प्रशासन आँखे मूंदकर बैठा है। उन्होंने कहा कि अगर मंदसौर कांड के आरोपियों को प्रशासन फाँसी की सजा देने में सक्षम नही है। तो करनी सेना के हवाले कर दे हम उसे सार्वजनिक रूप से चौराहे पर फांसी देगे। फुले विग्रेड के जिला अध्यक्ष विनोद भाटी ने कहा कि महिलाओं में बालिकाओं में भय व्याप्त है। मंदसौर की घटना ने देश की महिलाओं सहित सामाजिक संगठनों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। मंदसौर कांड के आरोपीयो को फास्ट ट्रेक कोर्ट के तहत तत्काल फाँसी दे सरकार सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुचकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ पहुचे। जिसमे राष्ट्रीय करनी सेना, संयुक्त माली  समाज संग़ठन, सर्व ब्राह्मण समाज अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन सहित युवा शक्ति युवा जोश के कार्यकर्ता के वेनर तले संयुक्त रूप से हरदा संयुक्त कलेक्टर प्रियंका गोयल को महामहिम राष्ट्पति के नाम ज्ञापन सौपकर मंदसौर दुष्कर्म कांड के आरोपियों को फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में तत्काल सुनवाई कर फाँसी की सजा दी जाये।
इस मौके पर फुले बिग्रेड संयुक्त माली समाज जिला अध्यक्ष विनोद भाटी, राष्ट्रीय करनी सेना जिला अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, जिला संयोजिका सुष्मिता राजपूत, सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष चंदकान्त शुक्ला, युवा शक्ति युवा जोश से डॉ विशाल सिह बघेल, अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष सुहाग पंवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा उपस्थित थे।@mE

No comments:

Post a Comment