Tuesday 25 September 2018

हरदा - पितृ की शांति के लिए दीनदयाल रसोई घर मे दान कर गरीबो को भोजन करवाये !

*( गरीबो को सिर्फ 5 ₹ में भरपेट भोजन देने के उद्देश्य से शुरू की गई दिनदयाल रसोई योजना में आप श्राद्ध के महिनी में आप अपने पूर्वजो के नाम से राशि देकर गरीबो को भोजन करवा सकते है चूंकि ये योजना मूलतः आर्थिक हालातो से गुजर रही है इसके चलते आप अपना सहयोग देकर हमेशा गरीबो को भोजन मिलता रहे अपना सहयोग देते रहे  इस पुण्यात्मक कार्य मे प्रति दिन 300 गरीब लोग इस मे खाना खाते है )*

पितृों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए सभी लोग विद्वानों की राय और शास्त्रों के अनुसार हरसंभव कर्मकांड, पूजन पाठ, भोजन, दान-दक्षिणा करते हैं। इस श्राद्ध पक्ष में नपा ने समाजसेवियों, शहर के सभी नागरिकों से मिडिल स्कूल परिसर में संचालित दीनदयाल रसोई में अपने पितृों की आत्मा की तृप्ति के लिए गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने में सहयोगी बनने का आग्रह किया है। जिससे श्राद्ध का उद्देश्य पूरा हो सके और जरूरतमंद लोग भरपेट भोजन कर सकें। नपा ने 7 अप्रैल 2017 अप्रैल माह से दीनदयाल रसोई योजना शुरू की। अभी तक 90 हजार लोग यहां भोजन कर चुके हैं। रोज औसतन 300-350 लोग भोजन करने आते हैं। इनमें आसपास से काम करने आने वाले गरीब मजदूर, शारीरिक रूप से निशक्त लोग, भिक्षावृत्ति करने वाले लोग आते हैं। ऐसे लोगों को यहां महज 5 रुपए में नपा भरपेट भोजन कराती है। व्यवस्था को लगातार व लंबे समय तक चलाने के लिए नपा जनता को इससे जोड़ रही है। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया, यहां कोई भी पितृों की आत्मतृप्ति के लिए श्राद्ध कर सकता है। इसके लिए 5100 रुपए की रसीद कटेगी। संबंधित का नाम बोर्ड पर लिखा जाएगा। उस दिन संबंधित परिवार मिलकर यहां आने वाले सभी लोगों को अपनी ओर से अपने हाथों से भोजन परोसकर पुण्य अर्जन कर सकते हैं। जैन ने कहा वास्तविक जरूरतमंद और भूखे व्यक्ति को भोजन कराकर उसकी दुआएं लेना ही असली मानव सेवा व पुण्य का काम है।

No comments:

Post a Comment