Friday 23 June 2017

हरदा - जिलों को पहली बार महिला के रूप में शशिकला चंद्रा जिला न्यायाधीश नियुक्त !

हरदा जिले में कई आला अधिकारी महिला के रूप में पदस्थ हे और कई कीर्तिमान हासिल भी किये है फिर चाहे ओ डी एफ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित जिला पंचायत सीईओ षमुख प्रिया हो या हरदा जब जिला बना था तत्कालीन कलेक्टर शिखा दुबे भी महिला के रूप में ही सेवा दे चुकी है और अब बताया जा रहा है कि जिला न्यायाधीश के रूप में शशिकला चंद्रा हरदा में अपनी सेवाएं देगी जो महिला शसक्तीकरण की उन्नति को भी दर्शाता है।  न्यायाधीश शम्भू सिंह रघुवंशी का तबादला खंडवा कर दिया गया हैं। इस आशय का पत्र शुक्रवार को उच्च न्यायालय जबलपुर से जारी किया गया हैं। वर्तमान न्यायाधीश रघुवंशी के स्थान पर खंडवा में पदस्थ विशेष न्यायाधीश शशिकला चन्द्रा को हरदा का ज़िला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय हैं की हरदा ज़िला न्यायालय की स्थापना के बाद शशिकला पहली महिला ज़िला न्यायाधीश होगी।

No comments:

Post a Comment