Thursday 29 June 2017

"चना और चनादाल" शब्द को अब दुनिया बोलचाल की भाषा में उपयोग करेगी जानिए क्यों !

( अब भारतीय व्यंजन में उपयोग किये जाने वाले शब्द भी विश्व स्तर पर एक अर्थ के साथ अपनी छटा बिखरेंगे शब्दोकोशो के राजा कहे जाने वाले ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में )

मशहूर 'ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' में कई नई शब्द शामिल किए गए, जिनमें भारत में रोजर्मा के भोजन में शामिल चना और चना दला भी शामिल हैं. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नये शब्दों में चना और चना दाल शामिल किया गया हैं। नई डिक्शनरी जल्द ही उपलब्ध होगी.आपको बता दें कि दुनियाभर में लोग अंग्रेजी शब्दों के अर्थ के लिए ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का इस्तेमाल करते हैं. भारत में भी इसे काफी रेफेर किया जाता है.
देश-विदेश में हिंदी का दायरा किस तरह से बढ़ रहा है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हर तीन महीने में शामिल किए जाने वाले शब्दों में हिंदी के दो शब्दों को स्थान दिया गया है। जिनमें भारतीय थाली में भोजन के रूप में शामिल चना और चना दाल को जगह दी गई है।
600 से ज्यादा नए शब्द जोड़े
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जुड़े ।इनमें हिंदी के नए शब्दों में चना और चना दाल शामिल हैं। अन्य शब्दों में अधिकतर टेनिस से जुड़ी शब्दावली को डिक्शनरी में जगह मिली है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हर तीन महीने में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नए-नए शब्दों को शामिल किया जाता है। इससे पहले अइयो, भेलपुरी, चटनी, मसाला, ढ़ाबा और चूड़ीदार जैसे हिंदी शब्दों को पहले ही डिक्शनरी में जगह दी जा चुकी है@sourses.net

No comments:

Post a Comment