Tuesday 27 June 2017

हरदा - नीलिमा शर्मा को महिला इकाई का राष्ट्रीय स्तर पर सचिव नियुक्त किया गया !


विश्व ब्राम्हण  संघ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित  एक समारोह में नगर की सर्व ब्राम्हण समाज की सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता सुश्री  नीलिमा शर्मा को  उनके द्वारा समाज हेतु किये गए उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है और समाज हित में निरन्तर सेवा भाव के चलते उन्हें ये दायित्व प्रदान किया चुकी नीलिमा शर्मा शहर में भी समाज के कई पदों पर सृजित रहते हुए समाज की एक दिशा प्रदान करी और अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला है । श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज की सदस्या सुश्री  नीलिमा शर्मा, हरदा को उनके द्वारा विप्र समाज हेतु किये गये उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुवेविश्व ब्राह्मण संघ द्वारा दिनांक 26:06:17 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में विश्व ब्राह्मण संघ की संमार्ग  महिला विंग में सचिव मनोनीत किया गया। सुश्री नीलिमा शर्मा वर्तमान में सर्व ब्राह्मण संगठन हरदा की महिला विंग में भी सचिव पद का निर्वहन कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। सु श्री नीलिमा शर्मा गत 5 मार्च को कोटा परिचय सम्मेलन में भी आयी थी। इस मौके पर आयोजित समारोह में चेयरमेन एम. आर. शर्मा  एवं  आर एस  गोस्वामी , डॉ.  महेश  शर्मा जी केंद्रीय मंत्री भारत सरकार रामविलास शर्मा , शिक्षा  मंत्री रमेश कौशिक संसद, योगेंद्र मदन  राष्ट्रिय उपाध्यकष, देवेंद्र शास्त्री राष्ट्रिय सचिव मौजूद  थे ।

No comments:

Post a Comment