Wednesday, 21 June 2017

हरदा - कलेक्टर श्री कांत बनोट का हुआ तबादला, हरदा के नए कलेक्टर होंगे अनय द्विवेदी !

आज राज्य शासन ने प्रदेश के 35 आईएएस की तबादला सूची जारी की जिसमे हरदा जिला कलेक्टर श्री कांत बनोट का तबादला उप सचिव म प्र शासन में हुआ वही अनंय द्विवेदी जो आयुक्त नगर निगम ग्वालियर से अब हरदा जिले में नए कलेक्टर के रूप में पद सभलेगे।

वही मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक  सर्जरी की गई है जिसमे 35 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये गए हैं| जिसमे से 20 जिलों के कलेक्टर के तबादले हुए हैं । वही किसान आंदोलन के बाद शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया ह | 20 जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर किया गया है| इसमें प्रदेश के भोपाल, इंदौर, सागर, ग्वालियर, सीधी, सिवनी सहित 20 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment