Thursday 13 July 2017

हरदा - जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे अब राजेश कुमार सिंह, आदित्य प्रताप सिंह का मुरैना तबादला!

गुरुवार को राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें ७१ आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस सूची में हरदा एसपी आदित्य प्रताप सिंह को मुरैना एसपी बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ राजेश कुमार सिंह को हरदा एसपी बनाया गया है। वही हरदा पुलिस कप्तान के।रूप में आदित्य प्रताप सिंह के।कार्यकाल में कई तरह के प्रयोग किये गए जिसमे सबसे ज्यादा हाईटेक करने पर भी जोर रहा वही हेल्प डेस्क और विभाग में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों का सम्मान पुरुस्कार से मनोबल को बढ़ाने जैसे प्रयोग भी हुए ।

No comments:

Post a Comment