Friday 4 August 2017

हरदा - किशोर दा का जन्मदिन केक काटकर बनाया, उनके गीतों को सुने व आमजन ने गुनगुनाने!

किशोर कुमार का जन्मदिन हे कच्छ कड़वा धर्मशाला में संगीत प्रेमी और आमजन ने बनाया  महान गायक किशोर दा का 88 वां जन्मदिन  4 अगस्त को स्थानीय कच्छ कड़वा धर्मशाला में धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नागरिकों को किशोर दा के जीवन के अनछुए पहलुओं को फिल्म के माध्यम से और उनके गीतों के माध्यम से अवगत कराया भी गया जहा किशोर दा का व्यक्तित्व कैसा था? वो अपने जीवन मे क्या पसंद करते थे? भविष्य में उनकी क्या योजना थी? किसी भी गीत को गाने के पहले वे क्या सोचते थे? इन विषयों पर लोगों को बताया गया वही कार्य्रकम में शिरकत करने हरदा विधायक आर के दोगने व् पूर्व नपा अध्यक्ष साधना सुरेंद्र जैन, पल्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुनीत गौर, डॉ अनिल पटेल,डॉ विजय और इस आयोजन के आर्केस्ट्रा प्रमुख सुदीप मिश्रा भी उपस्थिति रहे जिन्होंने साथ मिलकर किशोर दा के जन्मदिवस पर सभी संगीत प्रेमी के साथ केक काटा और अगली बार भी इस आयोजन को बनाने की बाते कही। जहा शहर के कई संगीत प्रेमी वकील,डॉक्टर,सरकारी अधिकारी व आमजन ने अपने चहेते कलाकर की याद में कई नगमे सुनाएं और जो जो भी किशोर दा के गाने के फैन था सभी ने कई दिनों पहले हो रियाज करके अपना गाना किशोर दा के लिए डेडिकेट किया आर्केस्ट्रा के साथ गुनगुना कर, हरदा में पहली बार किशोर दा का जन्मदिन इतने धूम धाम से बनाया गया ।

No comments:

Post a Comment