Monday 11 June 2018

अब मुंग के बाद उड़द भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार,भाव 5400 ₹ !

*( ग्रीष्मकालीन मुंग अब 5575 ₹ के भाव से खरीदी जॉएगी )*

*( एम पी के आठ जिलो में होगा उड़द का समर्थन मूल्य पर खरीदी जिसमे 14 क्विटल प्रति हैक्टर औसत उत्पाकता तय की गई है इन 8 जिलो में हरदा भी शामिल 21 जून से खरीदी शुरू वही )*

 मूंग के साथ अब गर्मी उड़द भी प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी| इसके लिए इसके लिए पंजीयन 20 जून तक होगा व खरीदी 21 जून से 20 जुलाई तक राज्य सहकारी विपणन संघ और नागरिक आपूर्ति निगम करेंगे। सरकार ने सोमवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं| यह खरीदी प्रदेश के सिर्फ आठ जिलों में होगी| कृषि विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार खरीदी उन आठ जिलों में की जाएगी, जहां एक हजार हेक्टेयर से ज्यादा रकबे में उड़द की बोवनी हुई है। फसल 5 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी।  इस संबंध में प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, बालाघाट, डिण्डौरी, सिवनी ,दमोह एवं हरदा के कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये हैं। पंजीकृत किसान के ग्रीष्मकालीन उड़द के रकबे का सत्यापन पोर्टल पर किया जायेगा।  फसल 5 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी।

🔹 *पंजीयन करवाना पड़ेगा किसान को ...*

वैसे तो सरकार ने उड़द का समर्थन मूल्य दाम 5400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जायेगी वही पहले किसान को पंजीयन करवाना पड़ेगा वही उड़द के पंजीयन के लिए संबंधित किसान को रकबे के भू-अभिलेख, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, मोबाइल फोन नम्बर, बैंक खाते की जानकारी, बैंक आई.एफ.एस.सी. कोड के साथ देनी होगी। प्राईस सपोर्ट स्कीम में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन उड़द के लिए औसत उत्पादकता 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूँग 5575 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जायेगी। मण्डी में ग्रीष्मकालीन मूँग की इस बार संभावित आवक एक लाख मीट्रिक टन आंकी गई है। ग्रीष्मकालीन उड़द 5400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जायेगी

No comments:

Post a Comment