Monday 24 September 2018

एम पी में अब 50+ साल की अविवाहित महिला को मिलेगी पेंशन और मंदिरो के पुजारी को वेतन !


*( आज सरकार ने केबिनेट बैठक में 50 साल से ऊपर की अविवाहित महिलाओं को भी पेंशन देने का फैसला किया है। साथ ही मंदिरों के पुजारीयो के लिए कोष बनेगा )*

आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने मंदिर प्रबंधन संस्थान की स्थापना को मंजूरी दी। साथ ही पुजारियों के वेतन के लिए सरकार ने कोष बनाया। इधर मेट्रो रेल परियोजना को देखते हुए सरकार ने नए पदों को मंजूरी दे दी है। शिवराज कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में करीब 3 दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के तहत सरकार 50 साल ऊपर की अविवाहित महिलाओं को पेंशन देगी। इसमें 50 से 79 आयु वर्ग की महिलाओं को 300 रुपए महीना और 80 साल से अधिक आयु की महिला को 500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा। आयकर दाता या सेवारत महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

🔹 *मंदिर प्रबंध संस्थान व पुजारी कल्याण कोष बनेगा..*

अब प्रदेश सरकार मंदिर के पुजारियों को भी वेतन देने की तैयारी कर ली है  सरकार ने प्रदेश में मठ और मंदिरों के प्रबंधन के लिए मंदिर प्रबंध संस्थान बनाने का फैसला किया है। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके अलावा सनातन धर्म के चार प्रतिष्ठित आचार्य, हिंदुविधि में दक्ष दो वरिष्ठ अधिवक्ता या न्यायाधीश को सदस्य बनाया जाएगा। पुजारियों की आर्थिक मदद और वेतन के लिए दो करोड़ रुपए का पुजारी कल्याण कोष बनाने को भी मंजूरी दी गई। वही अन्य विषयो पर भी आज कई फैसले लिए है।

मादिक रुनवाल
  शब्द सारांश
   हरदा ब्यूरो

No comments:

Post a Comment