Wednesday 21 November 2018

हरदा - गृह मंत्री राजनाथ सिंह खिरकिया आये कहा 2013 में नही आया तो हरा दिया ... !

*( देश के गृह मंत्री भाजपा की और से स्टार प्रचारक के रूप में खिरकिया पहुँचे जहा उन्होंने मंच से कहा कि 2008 में हरदा आया तो कमल पटेल को जीता दिया वही 2013 में कारणवश नही आया हरदा तो जनता ने कमल पटेल को हरा दिया अब 2018 में वापस आया हु जीता देना आभार प्रकट करने वापस हरदा आऊँगा। खेर ये बात तो इस चुनाव में वास्तु के नज़रिए से देखा जा रहा है कि 2008 के दोनों स्टार प्रचारक हेमा मालिनी और राजनाथ सिंह हरदा के प्रताप टाकीज चौराहे पर आये  थे तब कमल पटेल विजय श्री हासिल करने में सफल हुए थे अब 2018 में पुनः दोनो स्टार प्रचारक  एक हँडिया और एक खिरकिया पधारे है पर हरदा शहर में एक भी स्टार प्रचारक नही आया अब देखना है की भाजपा का ये मिथक कितना सफल होता है 2008 का इतिहास 2018 में 10 साल बाद ये करिश्मा बरकार रहता है या नही ?)*


विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में हैं|  जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने अब स्टार प्रचारकों ने मैदान संभल लिया है| हरदा से बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल के पक्ष में प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरदा जिले के खिरकिया में आम सभा को संबोधित किया| सभा को  मंच से संबिधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को ख़ूब कोसा कहा कांग्रेस अपने लीडर का नाम तक बता पाने का साहस नही जुटा पाई है। बारात तैयार है दूल्हे के पता नही। उन्होंने कहा कांग्रेस में केबीसी चल रहा है, कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कौन बनेगा मुख्यमंत्री के लिए मध्य प्रदेश में नाम चल रहे है। और भाजपा को हरदा से जिताओ में मन से सरकार बनने के बाद 7 से 8 महीने में वापस जनता का आभार प्रकट करने आऊँगा।

No comments:

Post a Comment