Sunday 4 November 2018

हरदा - त्योहार के चलते बाजार में धनतेरस पर 4 व्हीलर प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा !

*( धनतेरस पर मुख्य बाजार की सड़क पर चार पहिया वाहन नही ले जा सकेंगे वही दीवाली पर नो व्हीकल जोन होगा बाज़ार )*


अगर आप बाजार आ रहे तो पहले ही मानसिकता बनाकर आये की वाहन मुख्य बाजार से कोसो दूर खड़े होकर ही पैदल चले क्यों कि धनतेरस पर सोमवार को शहर के मुख्य बाजार घंटाघर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बुधवार को दीपावली पर बाजार क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा। यातायात पुलिस छह स्थानों पर बेरिकेडिंग कर व्यवस्था की है। वाहनों की अस्थाई पार्किंग के लिए स्थान का चयन किया है। यातायात विभाग के अनुसार त्योहार के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके लिए नपा के घंटाघर की ओर वाले मुख्य गेट के सामने, कोठारी गली चौराहा, खिड़वरकर वकील वाली गली, गणेश चौक के ऊपर गली, शीतला माता मंदिर चौराहा (गढ़ी चौराहा) व जैन धर्मशाला के पास बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया जाएगा। दीपावली के दिन 7 नवंबर को पूरा बाजार क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। 


🔹 *यहां हो सकेगी पार्किंग...*


अगर आप बाजार आ रहे है तो बाजार क्षेत्र में दो और चार पहिया वाहन चालकों के लिए नार्मदीय धर्मशाला, जत्रा पड़ाव, शनि मंदिर और शिवाजी चौक पर वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment