Tuesday 11 December 2018

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा,कांग्रेस बनाएगी मध्यप्रदेस में सरकार !

*( शिवराज सिंह चौहान ने हार की जिम्मेदारी स्वीकारी संख्या बल में रहे पीछे, राजभवन में इस्तीफा दिया कमलनाथ हो सकते है अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सपा और बसपा निर्दलीय ने समर्थन जताया फ्लोर पर बहुमत सिद्ध करेगे अब )*


मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है| निर्दलीयों के समर्थन के बाद कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया है और राज्यपाल की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बुलावा आ गया है| मंगलवार रात को कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगते हुए सरकार बनाने का दावा किया था और नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया था|  खबर है कि राजभवन से कमलनाथ को 12 बजे के बाद का समय दिया गया है| पूर्ण बहुमत से दो सीट दूर रही कांग्रेस ने निर्दलीयों से समर्थन के लिए संपर्क किया है, चरों निर्दलीय विधायक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हो सकते हैं| वहीं बसपा ने भी कांग्रेस को समर्थन का एलान कर दिया है| जिसके बाद यह तय है कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी| बसपा के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हार स्वीकारते हुए सरकार बनाने का दावा नहीं करने का फैसला लिया है| राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के लिए शिवराज राजभवन रवाना हो गए हैं| कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस की 114 सीटें और सात अन्य व निर्दलीय सीट मिलाकर कांग्रेस के पास कुल 121 सीटें हैं जिसके आधार पर आज 12:00 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश करेंगे|

No comments:

Post a Comment