Tuesday 20 June 2017

हरदा - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एल बी एस कालेज में होगा योगा अभ्यास!


योग एक प्राचीन भौतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक अभ्यास है जिसका उद्गम स्थल भारत है। वर्तमान में योग का अभ्यास विभिन्न रूपों में विश्व भर में किया जा रहा है और इसकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित *अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस* 21st June 2017 को *प्रातः 6:30 बजे से* महाविद्यालय परिसर में प्रशिक्षक की उपस्थिति में *योगाभ्यास* का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महाविद्यालय परिवार के साथ साथ *स्वास्थ्य के प्रति सजग* समस्त शहरवासी भी सादर आमंत्रित हैं।

नोट:
१. अभ्यास में शामिल होने वाले समस्त प्रतिभागी *योगाभ्यास के अनुरूप परिधान का चयन करें* व स्वयं की *योगा मैट* साथ लायें।
२. *समय का ख़याल रखें*

निवेदक: *लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय परिवार*

No comments:

Post a Comment