Tuesday 25 July 2017

हरदा - सैकड़ो महिलाओं ने 20 किमी पैदल हाथ में नर्मदा जंल लिए निकाली काँवड़ यात्रा !

महिलाओं के समूह ने पावन श्रावण मास में दुर्गावाहिनी व मात्तशक्ति गतवर्ष अनुसार माँ नर्मदा के पवित्र स्थल हँड़िया से सेकड़ो महिलाओं ने भगवान शिव की उपासना व् जंल ग्रहण कर दिन सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई । जिसमें हरदा जिले के विभिन्न क्षेत्र से महिलाओं ने ऊर्जा और उत्साह से इस धार्मिक महीने में शामिल हुई इस कावड यात्रा का उद्देश्य समरसता, शांति व समृद्धि की कामना रहा जहा अनेको जाति धर्म की महिलाओं ने केसरिया रंग के वस्त्र धारण कर  यात्रा में शामिल हुई 20 किमी की पद यात्रा के साथ
इस कावड़ यात्रा का आरंभ सुबह  9 बजे हंडिया रिध्देश्वर महादेव मंदिर से किया गया कावड़ यात्रा का समापन शाम 7 बजे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर हरदा पर हुआ।
शोभायात्रा प्रताप टाकीज , टाक चौराहा , चांडक चौराहा से घंटाघर होते हुए गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। इस आयोजन की मुख्य अतिथि प्रांत से पधारी दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका सुश्री कीर्ति दीक्षित जी थी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला संयोजिका मात्तशक्ति श्रीमती  स्मिता दुबे व जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी सुषमा जोशी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया साथ ही ये द्वितीय वर्ष था जहा इतने बड़े स्तर पर महिलाओं के समूह ने सावन के महीने में सेकड़ो की तादात में कावड़ यात्रा निकाली वही बैतूल विभाग सयोंजिका प्रियंका दुबे ने यात्रा का नेतृत्व किया जो हरदा की ही निवासरत हे ।

No comments:

Post a Comment